उस शख्स ने मुझे कहा, ''आगे आकर एक बार छुओ न'' रणवीर सिंह के खुलासे जो झंझोर देंगे
punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 04:39 PM (IST)
बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं लेकिन ऐसा सिर्फ लड़कियों के साथ ही नहीं बल्कि लड़कों के साथ भी होता है। बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह भी इसका शिकार हो चुके हैं और इसका खुलासा भी उन्होंने खुद किया था। रणवीर ने एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों की कहानी सुनाई और कहा कि कास्टिंग काउच बॉलीवुड से जुड़ी एक सच्चाई है।
अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र करते हुए एक्टर ने बताया कि उन्हें मुलाकात से पहले बताया गया कि वो एक सज्जन व्यक्ति हैं। रणवीर ने कहा, 'मैं बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुका था। इसलिए मुझे पता था कि 500 पन्ने के पोर्टफोलियो पर कोई नजर भी नहीं डालता। इसलिए मैंने एक बहुत इंप्रेसिव पोर्टफोलियो डिजाइन किया था, जिसे कोई भी कम से कम एक बार तो देखेगा ही, पर उन्होंने एक नजर भी नहीं डाली।'
आगे एक्टर बताते हैं कि उस शख्स ने उनसे कहा कि शोबिज की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए स्मार्ट और सेक्सी होना जरूरी है। उस शख्स ने रणवीर से कहा था कि आगे आकर एक बार छुओ न, जब रणवीर ने साफ मना कर दिया तो वो शख्स लगातार दबाव बनाता रहा और जब रणवीर सख्ती से मना किया तो वो रूठ गया, रणवीर के मुताबिक, 'वो ऐसे रूठ गया मानो जैसे किसी आशिक का दिल टूट गया हो।'
रणवीर सिंह ने जब यह कहानी अपने दोस्तों को बताई तो सब कहने लगे कि यह कॉमन बात है। बता दें कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के जाने माने एक्टर है। वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अलग फैशन स्टाइल के लिए भी जाने जाते है। रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की। पहली फिल्म से ही वह लोगों के दिलों में छा गए थे। इसके बाद उन्होंने 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'किल दिल', 'पद्मावत', 'गली बॉय' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी बेहतरीन फिल्में की।
रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ शादी की। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलती हैं। रणवीर अपनी लेडी लव के लिए प्यार का इजहार करना का कोई मौका नहीं छोड़ते।