दीपिका नहीं, इस शख्स के लिए रणवीर ने होस्ट की होली पार्टी

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 10:25 AM (IST)

देशभर में कल होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस फेस्टिवल को खूब एन्जॉय किया। एक्टर रणवीर सिंह ने अमेरिकन सिंगर फैरेल विलियम्स के लिए होली पार्टी होस्ट की।

पार्टी में रणवीर सिंह ने व्हाइट कुर्ता-पजामा वियर किया था, जिसके साथ मैचिंग व्हाइट जैकेट कैरी की। व्हाइट शेड्स और व्हाइट फुटवियर उन्हें परफैक्ट होली लुक दे रहे थे। वहीं, फैरेल विलियम्स व्हाइट और ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। रणवीर ने होली पार्टी में जमकर होली खेली और एन्जॉय किया। 

सोशल मीडिया पर उनकी होली पार्टी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह  फैरेल विलियम्स को हार पहनाते नजर आ रहे है। एक तस्वीर में रणवीर मस्ती में खूब में दिख रहे है। उनकी एक वीडियो भी वायरल हुईं है जिसमें वह होली पर 'जय जय शिव शंकर...' गाने पर डांस करते दिखे। 


 

Punjab Kesari