देओल की पार्टी  में दूल्हे करण से ज्यादा नाचे रणवीर सिंह, सरेआम दीपिका को किया Kiss

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2023 - 03:44 PM (IST)

देओल फैमिली में इन दिनों अलग ही मस्ती चढ़ी हुई है। सनी देओल के लाडले बेटे करण ने  जिंदगी की नई  शुरुआत जो कर ली। पिछले कुछ दिनों से इस परिवार का नाच-गाना देखने को मिल रहा है। इनकी मस्ती को और दोगुना करने पहुंचे रणवीर सिंह, जिन्होंने अपने अंदाज से शादी में धूम मचा दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


करण देओल और दृशा आचार्य के संगीत फंक्शन के बाद रणवीर ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी पहुंचे। इस बार वह अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे। इस दौरान कपल ने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।  सबकी नजर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर टिकी रही। 


हर बार की तरह इस बार भी रणवीर में एक अलग ही एनर्जी दिखाई दी, उन्होंने दीपिका के साथ जमकर डांस किया। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों न्यूली वेड कपल के साथ 'ओम शांती-शांती ओम' गाने पर नाचते दिखाई दे रहे हैं। डांस करते- करते रणवीर इतना मस्ती में डूब जाते हैं कि सभी के सामने दीपिका के गाल पर किस कर देते हैं। 


कपल की बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस दौरान दोनाें का ट्रेडिशनल लुक भी देखने लायक था। जहां रणबीर ऑल वाइट आउटफिट में नजर आए, तो वहीं दीपिका पादुकोण कंप्लीट ब्लैक लुक में दिखाई दी। दोनों ने  रिसेप्शन पार्टी में खूब मस्ती की। 


इसके अलावा रणवीर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बॉबी देओल के साथ स्टेज पर उनके सॉन्ग 'नाइयो-नाइयो' पर परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं। संगीत सेरेमनी में भी एक्टर ने खूब धमाल मचाया थाा। 
 

Content Writer

vasudha