रणवीर ने दीपिका की फोटो पर किया प्यारा सा Comment

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 06:25 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी बातों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले 5 सालों से डेट कर रहे हैं। रणवीर सिंह पब्लिक प्लेस पर भी दीपिका के लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। यहां तक वह सोशल मीडिया पर भी दीपिका की फोटो पर कमेंट करने से भी पीछे नहीं हटते।

कुछ दिन पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। फोटो के साथ उन्होने लिखा है कि मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था 'चलो वह करे जो हमें पसंद है और उसके बहुत ज्यादा करें। रणवीर सिंह ने दीपिका की फोटो पर कमेंट किया है।' रणवीर ने दीपिका की फोटो पर लिखा मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है। दीपिका की दूसरी फोटो पर रणवीर ने लिखा मेरी तरफ एेसे मत देखो।  

मीडिया में आई खबरों की माने तो दीपिका और रणवीर नवंबर महीने में शादी करने वाले हैं। हांलकि अभी दोनों की ओर से शादी की बात को कंफर्म नहीं किया गया है। 

Punjab Kesari