रणवीर कुछ इस तरह लुटा रहे दीपिका के कांस लुक पर प्यार

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 01:01 PM (IST)

बॉलीवुड का 'दीप वीर' कपल हमेशा से चर्चा में रहा हैं। रेड कारपेट हो या कोई वैडिंग फंक्शन, रणवीर सिंह कभी भी दीपिका की तारीफ किए बिना नहीं रहते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। रणवीर कपूर अपनी प्रेमिका यानी दीपिका को कमेंट के जरिए अपना प्यार दिखाने की कोशिश कर रहे है।   

 


इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 चल रहा है, जिसका आज तीसरा दिन है। इस फेस्टिवल में कई एक्ट्रैस अपने स्टाइलिश आऊटफिट्स से अपने फैंस का दिल जीत रही हैं। वहीं अगर बात दीपिका पादुकोण की करें तो दीपिका अपने हर कांस लुक को सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट रख रही हैं और खूब वाह-वाही बटौर रही है।

 

उन्होंने अपने कांस लुक की सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा हैं। उनकी तस्वीरों को हजार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया और कमेंट किए। वहीं रणवीर सिंह भी पिछे नहीं रहे, ब्वॉयफ्रैंड रणवीर ने दीपिका के प्रति अपना प्यार भी कमेंट के जरिए लुटाया। उन्होंने दीपिका द्वारा शेयर की उनके हर कांस लुक पर अलग-अलग रिएक्शन देकर अपना हाल-ए-दिल बयां किया और कम ही शब्दों में दीपिका की तारीफ भी कर दी। 

 

आइए देखते है कि दीपिका के कांस लुक पर ब्वॉयफ्रैंड रणवीर का रिएक्शन, जिससे उनकी फिलिंग बयां होती है।

कांस फेस्टिवल के दूसरे दिन दीपिका ने पिंक रफ्लर्ड गाउन पहना, जिस पर रणवीर सिंह ने क्यूट-सा इमोजी कमेंट दिया।  

यहां रणवीर ने अपने हाल-ए-दिल को खूूबसूरत तरीके से बयां किया। 

इस तस्वीर पर रणवीर ने दीपिका को 'Gosh' कमेंट करके अपने प्यार को बयां किया। 

 

Punjab Kesari