धर्मेंद्र की बेटी को डेट कर चुके हैं रणवीर सिंह, इन एक्ट्रेस के साथ भी रहे रिलेशन के किस्से

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 10:35 AM (IST)

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और सबसे एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। रणवीर सिंह का कौन दिवाना नहीं हैं। लोग उनको और दीपिका को बेहद प्यार करते हैं। अब भई रणवीर का दीपिका के प्रति प्यार तो जग जाहिर था कि किस तरह उन्होंने शादी से पहले ही दीपिका को अपना मान लिया था। रणवीर सिंह जहां अपने फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं वहीं उनके रिलेशन के किस्से भी कम नहीं थे। रणवीर बॉलीवुड की कईं हसीनाओं को डेट कर चुके हैं लेकिन उनके दिल की रानी सिर्फ दीपिका ही बनी। तो चलिए आज हम आपको रणवीर के जन्मदिन पर उनके रिलेशनस के बारे में बताते हैं कि दीपिका के प्यार में पड़ने से पहले एक्टर किन किन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं। 

अनुष्का शर्मा


अनुष्का शर्मा आज विराट के साथ बेहद खुश हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रणवीर और अनुष्का के रिलेशन की खबरें थी। ये तो सब जानते हैं कि रणवीर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की जिसमे अनुष्का उनके साथ लीड रोल में थी । खबरों की माने तो दोनों की लवस्टोरी यहीं से शुरू हुई लेकिन लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। वहीं एक बार रणवीर ने अपनी एक इंरव्यू में खुद ये बात मानी थी कि अनुष्का एक अच्छी और इमानदार इंसान है लेकिन एक मामूली सी गलतफहमी के कारण दोनों के रिश्ते में दरारा आ गई। 

आहना देओल

बहुत कम लोग ये जानते हैं कि रणवीर धर्मेंद्र की छोटी बेटी आहना देओल को भी डेट कर चुके हैं। जी हां अगर हम खबरों की माने तो उस समय रणवीर कॉलेज बॉय थे और दोनों की मुलाकात वहीं हुई थी लेकिन रणवीर अपनी आगे की स्टडी के लिए विदेश चले आए जिसके बाद दोनों का रिश्ता एक तरह से खत्म हो गया। वहीं अगर हम खबरों की मानें तो उस समय आहना ने  आदित्य रॉय कपूर के लिए रणवीर को छोड़ दिया था। 

परिणीति चोपड़ा

फिल्म  'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' में एक साथ काम करने वाले रणवीर और परिणीति भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं लेकिन रणवीर का ये रिलेशन भी ज्यादा देर तक नहीं चला जिसके बाद दोनों अलग हो गए और ये रिश्ता भी खत्म हो गया।

सोनाक्षी सिन्हा

रणवीर के रिलेशन के किस्से सोनाक्षी के साथ भी रह चुके है हालांकि जब भी मीडिया रणवीर से सोनाक्षी के बारे में पूछते तो वो यही कहते कि वो सिर्फ उनकी अच्छी फ्रेंड हैं। 

फिर रणवीर के दिल को लूटा दीपिका ने और रणवीर ने उनके इप्रेंस करने के लिए काफी पापड़ बेले जिसके बाद एक दूसरे को काफी साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली और आज दोनों एक अच्छी लाइफ जी रहे हैं। 
 

Content Writer

Janvi Bithal