रणवीर पर लगा ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का आरोप,  क्या बिना इंश्योरेंस के कार चला रहे हैं एक्टर ?

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 11:03 AM (IST)

रणवीर सिंह का नाम सुनते ही वो सारे विवाद याद आ जाते हैं जो अभी तक उनसे जुड़े हुए हैं। न्यूड फोटोशूट के बाद अब एक्टर एक और झमेले में फंस गए हैं। अब उन पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। हालांकि ये दावे सिर्फ सोशल मीडिया पर हो रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की सच्चाई क्या है।


दरअसल हाल ही में रणबीर मुंबई एयरपोर्ट पर एस्टन मार्टिन गाड़ी चलाते नजर आए थे, जिसकी कीमत 3.9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही ट्विटर पर यह भी खबर सामने आई कि उनकी 3.9 करोड़ की नीले रंग की एस्‍टन मार्टिन के कागज पूरे नहीं हैं। इंश्योरेंस खत्म होने के बाद भी वह रोड पर इसे चला रहे हैं।  इसके बाद उन पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

ट्विटर यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- 'मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।' यूजर के मुताबिक अभिनेता की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इस कार को चला कर एक्टर ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

इस ट्वीट के जवाब में मुंबई पुलिस ने भी जवाब देते हुए लिखा- 'हमने ट्रैफिक ब्रांच को इस बारे में सूचित कर दिया है। वहीं अगर रणवीर सिंह की कार की बात करें तो इसका इंश्योरेंस 2 जुलाई 2022 को करवाया गया था और यह 1 जुलाई 2023 तक जारी रहेगा। यानी अभिनेता ने किसी भी प्रकार के ट्रैफिक नियम का उल्लंघन नहीं किया है। यानी कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी शेयर की जा रही है। 


 

Content Writer

vasudha