6 महीने रोज 4 घंटे क्रिकेट खेला, कपिल देव बनना नहीं था Ranveer के लिए आसान

punjabkesari.in Saturday, Dec 25, 2021 - 02:01 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म '83' सुपरहिट हो गई है। इस फिल्म को बनाना डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कबीर खान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। खासकर, 1983 विश्व कप को उसी जोश और जुनून के साथ रीक्रिएट करना बहुत बड़ी बात है। फिल्म के लिए सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौर रहे हैं रणवीर कपूर, जिनकी दमदारी एक्टिंग ने फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचाया। हालांकि इस फिल्म में क्रिकेटर विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव के रोल को निभाने के लिए उन्होंने बहुत पापड़ बेलें।

रणवीर के लिए आसान नहीं था किरदार निभाना

डायरेक्टर कबीर को रणवीर पर पूरा भरोसा था उन्होंने भी उनके इस विश्वास का लाज रखी। कबीर का कहना है कि रणवीर गिरगिट की तरह हैं, जो हर तरह के किरदार निभाने में माहिर हैं। फिल्म में रणवीर को देखकर ऐसा लगता है मानो सामने कपिल देव ही हो। इस रोल में ढलने के लिए रणवीर ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही मेहनत शुरू कर दी थी। चूंकि उन्होंने फिल्म सिम्बा के लिए वजन बढ़ाया था इसलिए सबसे पहले उन्होंने वेट लूज किया।

2018 से ही तैयारी में जुट गए थे रणवीर

फिल्म '83' के लिए रणवीर 2018 से ही तैयारी में जुट गए थे, जिसमें 1983 विश्व कप के हीरो रहे बलविंदर सिंह संधू ने भी उनकी मदद की। उन्होंने रणवीर को फिल्म के लिए कोचिंग दी। बलविंदर के अलावा खुद कपिल देव ने भी रणवीर को फिल्म के लिए ट्रेनिंग दी। बलविंदर ने रणवीर से कहा कि जब वो बॉलिंग करने आते हैं तो लगता है कि जैसे कोई पहलान आ रहा हो। इसके बाद रणवीर ने एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद कपिल देव जैसी बॉडी बनाई। रणवीर कहते हैं कि एथलेटिजम पाने के बाद उनके लिए कई चीजें आसान हो गई।

बॉलिंग एक्शन सीखते वक्त चोटिल हुए रणवीर

उनके सामने सबसे बड़ी परेशानी कपिल के बॉलिंग एक्शन को दर्शाने की थी। इसके लिए एक बार वो चोटिल भी हो गए थे लेकिन उन्होंने प्रैक्टिस नहीं छोड़ी। यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि स्क्रीन पर उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे कपिल देव खुद खेल रहे हों। इसके लिए उन्होंने लगातार 6 महीने प्रैक्टिस की। इस दौरान वह रोज 4-4 घंटे क्रिकेट खेला करते थे। इसी के साथ अपनी फिजिक को बनाए रखने के लिए वह एक्सरसाइज भी करते थे। चार महीने तो उन्होंने सिर्फ प्रैक्टिस की। इसके बाद दो-तीन महीने शूटिंग में भी वही काम किया।

हालांकि एक इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा था, 'उन्होंने मेरे साथ बस वक्त गुजारा और बस... बाकी वो खुद ही बहुत ज्यादा समझदार हैं। उन्हें मेरी सलाह की जरूरत नहीं।' अब भई यह तो रणवीर की दमदार एक्टिंग देखकर ही पता चलता है कि वो कितने बढ़िया एक्टर हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से वह बहुत वाहवाही लूट रहे हैं।

Content Writer

Anjali Rajput