रणवीर-दीपिका से पूरे विधि-विधान से किया गृह प्रवेश, लोगाें को पसंद आया उनका ये अंदाज

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 12:59 PM (IST)

बॉलीवुड के हॉट और क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को जिस दिन का इंतजार था आखिर वह आ ही गया। इन दोनों ने जन्माष्टमी के खास मौके पर अपने Dream house में  गृह प्रवेश कर लिया है। रणवीर और दीपिका ने पूरे रीति रिवाज के साथ हवन पूजन कर नए घर में एंट्री की।


इन खूबसूरत पलों को उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है, जिसमें वह हवन, पूजा आरती और अपने नए घर का दरवाजा खोलते दिखाई दे रहे हैं। पहली तस्वीर में कपल गृह प्रवेश पूजा करते नजर आए वहीं दूसरी में हवन करते दिखे। इसके बाद वह आरती करते, नारियल फोड़ते और घर का मेन गेट खोलते दिखे। हांलांकि इस दौरान उन्हाेंने किसी का चेहरा नहीं दिखाया है। 


दोनों ने जिस तरह से  विधि-विधान से गृह प्रवेश किया है, वह देख फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं। लोग इन दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि  यह स्टार कपल  सागर रेशम रेजडेंशियल टावर में एक आलीशान अपार्टमेंट के मालिक बन गए हैं। 


खास बात यह है कि ये अपार्टमेंट अभिनेता शाहरुख खान के घर 'मन्नत' और सलमान खान के 'गैलेक्सी' के बीच में है।खबरों की मानें तो इस  अपार्टमेंट की डील 119 करोड़ रुपये में हुई है। इस घर से  समुद्र का बेहद खूबसूरत नजारा भी दिखाई देगा। 


रणवीर दीपीका का ये घर देश के सबसे महंगे घरों में शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रणवीर और दीपिका का सेकेंड होम है. इसे आप स्टार कपल का हॉलीडे होम भी कह सकते हैं.

Content Writer

vasudha