पैरेंट्स ने तय की तारीख, इस दिन होगी Deepveer की शादी!

punjabkesari.in Monday, Apr 02, 2018 - 04:07 PM (IST)

बॉलीवुड के रोमांटिक कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। कहा जा रहा है कि मुंबई के 5 स्टार होटल में दोनों की शादी होगी।

खबरों के मुताबिक रणवीर-दीपिका के पेरेट्स ने सितंबर और दिसंबर महीने में 4 डेट सिलेक्ट की है लेकिन अभी कोई डेट फिक्स नहीं हुईं। रणवीर-दीपिका अभी इस डेट पर अपनी मोहर लगाएंगे। डेट्स के साथ शादी का वेन्यू भी फाइनल कर लिया गया है। रणवीर-दीपिका की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। लगता है एक्ट्रेस अनुष्का और विराट की तरह यह लव बर्ड भी गुपचुप तरीके से शादी करेंगे। 

खबरों के अनुसार दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे लेकिन रणवीर के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते है। इसी वजह से रणवीर के परिवारवाले चाहते हैं कि उनकी शादी मुंबई में हो। रणवीर-दीपिका की शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी की खबरें भी सुनने को मिल रही है। 

 

Punjab Kesari