Koffee with Karan में रणवीर- दीपिका ने खोला सीक्रेट इंगेजमेंट का राज, लीक हुआ शो का प्रोमाे

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2023 - 05:07 PM (IST)

कॉफी विद करण सीजन 8 का पहला एपिसोड 26 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरु होगा जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री दर्शकों को लुभाएगी। इस शो का प्राेमो लीक हो गया है जिसमें बॉलीवुड के फेमस कपल अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं। 


कॉफी विद करण शो अपने सबसे पसंदीदा और बहुमुखी होस्ट करण जौहर के साथ वापस आ रहा है। इस बार जीवन को जीवंत बनाने और लोगों के अपने पसंदीदा सितारों के करीब लाने के लिए बातचीत अधिक तीखी और स्पष्टवादी होगी। सबसे पहले मेहमान रणवीर सिंह और दीपिका होने वाले हैं।इस दौरान, दोनों सितारे अपने निजी जिंदगी के पन्ने खोलते नजर आएंगे।


करण जौहर द्वारा पूछे जाने वाले हर सवाल का जबाव दर्शक बेसब्री से सुनते हैं। शो के प्राेमाे में दिखाया गया है कि जब दीपिका से पूछा गया कि अपने प्यारे पति के अलावा वह किसके साथ अच्छी केमिस्ट्री शेयर करती हैं। तो वह कहती हैं, मुझे लगता है कि ऋतिक के साथ मेरी केमिस्ट्री अछ्वुत है, जिसे हर कोई देखने वाला है। वहीं रणवीर शो के होस्ट करण को  'ठरकी अंकल' बोल देते हैं। 


बातचीत में रणवीर ने ये भी बताया कि उन्होंने दीपिका को शादी से तीन साल पहले ही प्रपोज कर दिया था और सीक्रेटली इंगेज हो गए थे। बताया जा रहा है कि करण के शो में दोनों अपनी शादी के कुछ एक्सक्लूसिव विजुअल्स भी दिखा सकते हैं। आज तक इनकी शादी की तस्वीरें ही सामने आई है,ऐसे में लोग कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए हैं।

Content Writer

vasudha