लंबे ब्रेक के बाद रानू मंडल ने की वापसी, इस बार अपने अंदाज में गाया शानदार गाना

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 09:29 AM (IST)

 स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाकर  रातोंरात स्टार बनी  रानू मंडल का नाम अब एक बार फिर सभी की जुबान पर आने लगा है। लंबे ब्रेक के बाद रानू मंडल ने एक नए अंदाज में वापसी कर ली है।  इस बार वह सुपरहिट ट्रैक 'माणिक मगे हिते' गाना गाती सुनाई दे रही है, जो की काफी वायरल हो रहा है। 

कट टू 2021, YouTuber Rondhon Porichoy ने रानू मंडल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे अब तक 54,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस दौरान रानू मंडल का लुक भी बदला- बदला नजर आ रहा है। वह लाल टी-शर्ट और पैंट पहने गाना गा रही है। 

दरअसल  'माणिके मगे हिते' सतीशन रथनायका का 2020 का सिंहल गीत है। मई में श्रीलंकाई गायक योहानी दिलोका डी सिल्वा के नए वर्जन के रिलीज़ होने के बाद यह गीत वायरल हो गया था। याद हो कि साल 2019 में रानू मंडल की  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुआ था, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना गाती नजर आई थीं। 


रानू की आवाज के लोग मुरीद हो गए थे और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई। उनके वीडियो को देखकर सिंगर हिमेश रेशमिया ने उनसे अपनी फिल्म में कई गाने गवाए। हाल ही में खबर यह भी थी कि कोरोना वायरस के चलते रानू की हालत खस्ता हो गई ह।  उन्हे मुंबई में काम नहीं मिल रहा है,  जिसके चलते वह काफी परेशान है। 

Content Writer

vasudha