Home Decoration: मुख्य द्वार पर ऐसी रंगोली बनाकर करें मां लक्ष्मी का स्वागत

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 03:27 PM (IST)

दीवाली एक ऐसा पावन त्योहार है जब लोग घर की साफ-सफाई करके उसे दुल्हन की तरह सजाते हैं। दीपक, लाइट्स, कैंडल, तोरण जैसी चीजों के साथ घर को डेकोरेट करते हैं। दीवाली का त्योहार बिना रंगोली के अधूरा माना जाता है। इस बार दीवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसे में यदि आप भी इस दीवाली आंगन, कॉरिडोर, बालकनी में खूबसूरत रंगोली बनाने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिनके जरिए आप रंगोली बनाने के लिए आइडियाज ले सकती हैं।

इस तरह की रंगोली आप घर के आंगन में बना सकती हैं।

रंग-बिरंगे रंगों की ऐसी रंगोली आप मुख्य द्वार पर बना सकती हैं। 

सिंपल फूलों और पत्तों के साथ आप ऐसी रंगोली मुख्य द्वार पर बना सकती हैं। 

फूलों और आम के पत्तों की रंगोली भी आप घर में बना सकती हैं। 

ऐसी रंगोली आप कमरे के बाहर बनाकर बीच में दिया रख सकती हैं। 

इस तरह की रंगोली आप घर में बनकर चारों ओर दीए भी सजा सकती हैं। 

अलग-अलग रंगो से बनी रंगोली बनाकर आप मुख्य द्वार पर सजा सकती हैं।

सिंपल रंगोली आप पूजा घर के बाहर बना सकती हैं।   

बाहर गार्डन में आप गमले के बाहर ऐसी रंगोली बना सकते हैं। 

अगर आप खुद रंगोली नहीं बना सकती हैं तो बाजारी रंगोली भी बना सकते हैं। 


 

Content Writer

palak