राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी! रामलला के स्वागत के लिए बेस्ट Rangoli Designs

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2024 - 05:20 PM (IST)

रामलला के प्राण- प्रतिष्ठा का इंतजार सभी को बेसब्री से है। पूरे देश से लोग राम जी के दर्शन के लिए अध्योध्या पहुंच रहे हैं। वहीं अब हर कोई तो वहां जाकर ऐतिहासिक क्षण का गवाह तो नहीं बन सकता। ऐसे में आप घर पर ही रामलला का स्वागत करें, अपने घर के आंगन को सजाकर। आप दीपक और रंगोली से अपने घर के आंगन को डेकोरेट करें। यकीन मानइए, इससे आपका घर प्राण- प्रतिष्ठा की पावन बेला की महक से गूंज उठेगा। चलिए आपको दिखते हैं रंगोली के कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स....


अयोध्या के काम मंदिर की प्यारी रंगोली बनानी है तो असली फूलों की रंगोली से बेहतर और कुछ भी नहीं है। रंगों वाली रंगोली के बजाय आप गुलाब तो गेंदे के फूल लाकर ऐसा रंगोली जरूर बनाएं। इसके साथ दीयों की सजावट करें। 

इस तरह से भगवान राम और माता सीता की कलाकृति भी बहुत अच्छी लगेगी। साथ में दीयों की सजावट रंगोली में चार- चांद लगा देगी।

फूलों और गाढ़े कलर की रंगोली के साथ ये डिजाइन भी अच्छा है। साथ में जय श्री राम लिखकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

धनुष वाली सिंपल और सुंदर रंगोली डिजाइन भी मन मोह रहा है। ये डिजाइन खासकर के बिगिनर्स के लिए बहुत अच्छा है।

ये खूबसूरत डिजाइन प्राण- प्रतिष्ठा के दिन के लिए बेहतरीन है। इसके लिए आप अलग- अलग रंगों का इस्तेमाल करें। घर के दरवाजे के पास यये रंगोली अच्छी लगेगी और मां लक्ष्मी के पैर तो बेहद शुभ लगेंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि ये रंगोली डिजाइन 3डी इफेक्ट देती है।

बिल्कुल आसान तरीके से रंगोली के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरीके दीपक जलाकर घर की दहलीज पर भगवान श्री राम के नाम की रंगोली के डिजाइन को बना सकते हैं। 

Content Editor

Charanjeet Kaur