कोरोना संक्रमित रणधीर कपूर की हालत में सुधार, बोले- जल्द लौटूंगा घर

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 10:48 AM (IST)

बीते कुछ दिनों पहले बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। वहीं अब एक्टर की हालत में पहले से काफी सुधार है। रणधीर कपूर ने खुद अपनी हेल्थ अपडेट दी है। 

एक वेबसाइट से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मेरी सेहत में पहले से काफी सुधार है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही घर चला जाऊंगा।' एक्टर ने कहा की कोरोना रिपार्ट भी निगेटिव आई है। उन्हें सांस लेने में भी कोई परेशानी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ बुखार की शिकायत थी।

रणधीर ने चुके हैं कोरोना वैक्सीन की दो डोज

रणधीर कपूर ने बताया कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दो डोज ले ली है। कोरोना टेस्ट करवाने पर एक्टर ने कहा कि उन्हें ठंड लग रही थी। इसलिए सावधानी बरतते हुए उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया लेकिन अब वह ठीक है। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की भी जरूरत नहीं है। 

बता दें रणधीर कपूर के अलावा उनके 5 स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके जानकारी खुद एक्टर ने दी थी। उनके पांच स्टाफ मेंबर्स को भी कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

Content Writer

Bhawna sharma