इस अस्पताल में जन्म लेगा रणबीर- आलिया का पहला Baby, नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 10:13 AM (IST)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ- साथ  उनके फैंस को भी आने वाले बच्चे का बेसर्बी से इंतजार है। लोग नन्हे मेहमान से जुड़ी हर तरह की जानकारी जानने के लिए तैयार है। इसी बीच यह बात सामने आई है कि आलिया किस अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि डिलीवरी के बाद वह काम से लंबा  ब्रेक भी लेंगी। 


खबरों की मानें तो आलिया नवंबर या दिसंबर के बीच में कभी भी खुशखबरी सुना सकती है। कहा जा रहा है कि डिलवरी के लिए उन्होंने एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (H N Reliance Foundation Hospital) को चुना है। यहीं पर उनके नन्हे मेहमान का स्वागत होगा। खबरें तो यह भी है कि अस्पताल का कमरा पैहले से ही बुक करवा लिया गया है। 


ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है। खबरें तो यह भी कह रही है कि बच्चे के बाद आलिया कम से कम 1 साल को लंबा ब्रेक लेंगी। वह अपना ज्यादा समय अपने बच्चे को देंगी। बता दें कि प्रेग्नेंसी के ऐलान के साथ से ही आलिया और  रणबीर चर्चाओं में बने हुए हैं। शादी के  दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था।


 इतनी जल्दी मां बनने को लेकर कुछ लोगों ने उन्हे ट्रोल भी किया था। लोगों के रिएक्शन का आलिया ने जवाब देते हुए कहा था कि- 'कोई महिला चाहे जो कुछ भी करती है वह हेडलाइंस में रहती है। चाहे उसने मां बनने का फैसला किया हो, या फिर वह किसी नए को डेट कर रही हो, क्रिकेट मैच के लिए जा रही हो या हॉलिडे पर। वजहें चाहे जो हों निगाहें हमेशा महिलाओं की पसंद पर रहती हैं।'
 

Content Writer

vasudha