Kapoor Secrets: कपूर सिस्टर्ज़ को देखना पसंद नहीं करती रणबीर की बहन, जानते हैं क्यों?

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 05:54 PM (IST)

कपूर फैमिली के जाने माने स्टार ऋषि कपूर की लाडली रिद्धिमा कपूर साहनी... कपूर खानदान की वो लड़की है जिसने हमेशा से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाई रखी। खूबसूरत और टैलेंट होने के बावजूद रिद्धिमा ने खुद का बिजनेस करना चाहा और आज वो अपनी लाइफ में काफी सक्सेसफुल है। देखा जाए तो कपूर खानदान हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा खानदान है।

कपूर फैमिली अपनी एकता की वजह से जानी जाती है इतना ही नही रणबीर कपूर तो करिश्मा और करीना के साथ स्ट्रांग बॉन्डिंग भी शेयर करते है लेकिन रिद्धिमा इस नेचर में रणबीर से थोड़ी अलग है उनकी रंधीर कपूर की बड़ी बेटी यानि अपनी कजिन सिस्टर करिश्मा से बिल्कुल भी नही बनती और दोनों तो एक दूसरें के साथ बात तक करना मुनासिब नही समझते।

बता दें दोनों में मनमुटाव मांओं की वजह से हुआ। करिश्मा और रिद्धिमा का एक दूसरे को न बुलाने की वजह थी... कपूर खानदान की बहूएं नीतू और बबीता के बीच की अनबन.... शायद इसी खट्टास का असर बच्चों के रिलेशनस पर पड़ा खासकर रिद्धिमा और करिश्मा पर। 

खबरों की माने तो दोनों में न बुलाने का दूसरा बड़ा रीजन ये था कि रिद्धिमा ने करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की वाइफ प्रिया सचदेव के साथ अपने बिजनेस को लेकर हाथ मिलाया। रिद्धिमा उनके साथ अपना ज्वैलरी बिजनेस कर रही हैं।

अब भई जायज सी बात है कि करिश्मा को इससे ठेस पहुंचनी ही थी और हुआ भी यही... इससे रिद्धिमा और करिश्मा के रिश्ते और बिगड़ गए वहीं कुछ महीनों पहले दिए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने कहा था कि उन्हें करिश्मा से कोई प्रॉब्लम नहीं है।

 हालाकि पहले तो कपूर फैमिली में इतनी गलतफ़हमी थी कि शुरुआत में करीना और करिश्मा न ही रिद्धिमा से बात करती और न ही रणबीर से। फिर समय बीतता गया और वे बातें भूलते गए लेकिन रिद्धिमा और करिश्मा के बीच की ये दूरियां कम नही हुई। 

दोनों में मन मुटाव इस कदर है कि दोनों में 10 सालों तक बात नही हुई हालाकि वो तो एक दूसरे की शादी में भी नही गई... लेकिन अब ढलती उम्र के साथ उनका गुस्सा भी ढलता जा रहा है।

अब उनमें कोई मनमुटाव नही है... इसमें कितनी सच्चाई है ये तो कोई नही जानता...लेकिन कपूर फैमिली के किसी भी गेट टुगेदर की पिक्स में आपको करिश्मा और रिद्धिमा कभी साथ नजर नही आएंगे हालाकि अब वो कुछ गेट टूगेदर में साथ दिखती है लेकिन एक दूसरे से कम ही बात करती है।

Content Writer

Anjali Rajput