न्यूयॉर्क में हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ नजर आए रणबीर कपूर, लोग बोले- अब तो सुधार जाओ पापा बन गए हो

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 01:53 PM (IST)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी राहा के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। न्यूयॉर्क शहर में अच्छा समय बिताते हुए कपल हॉलीवुड के बाकी सितारों के साथ यु.एस ओपन का मैच देखने पहुंचे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरे और वीडियाे सामने आई है। इसी बीच  रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। 


दरसअल  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्टेडियम में लगे स्क्रीन पर अमेरिकन एक्ट्रेस मैडलिन क्लाइन अपने दोस्तों के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में रणबीर कपूर अचानक बीच में आकर विक्ट्री का साइन करते हैं और फिर साइड हो जाते हैं, इसमें वह अलग ही मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। हालांकि इसमें कुछ गलत नहीं था लेकिन लोगों को उनका ये बर्ताब पसंद नहीं आया। 


एक यूजर ने रणबीर कपूर पर निशाना साधते हुए लिखा- "शादी के बाद भी नहीं सुधरे हैं,एकदम बच्चों वाली हरकत की है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "रणबीर कपूर फोटो खराब करने आए हैं"। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की कई तस्वीरें देखने को मिल रही है। इस दौरान दोनो  फैंस के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। 


लुक की बात करें तो इस दौरान आलियाआलिया ने ब्लैक जैकेट और पैंट में काफी क्यूट लग रही थी, वहीं रणबीर भी नीली शर्ट पैंट और टोपी में हैंडसम लग रहे थे। इससे पहले  कपल के साथ रणबीर की चचेरी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी नजर आईं थी। कपल का ये वैकेशन खूब चर्चा में बना हुआ है।

Content Writer

vasudha