आलिया के आने से रणबीर कपूर की जिंदगी में आए कई बदलाव!

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 05:40 PM (IST)

बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर के किस्से चर्चा में हैं। वैसे तो आलिया रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप की बात पर कुछ नहीं बोल रही। मगर कुछ दिन पहले ही आलिया को रणबीर फैमली के साथ डिनर डेट पर जाते देखा गया था।

रणबीर ने आलिया के लिए अपना प्यार पहले ही कबूल लिया था। अब वह अपने प्यार की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। रणबीर  ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'आलिया के आने से उनकी जिंगदी में कई तरह के पॉजीटिव चेंज आए हैं'। उनका कहना है कि 'आलिया मेहनती होने के साथ ही अनुशान प्रिय हैं। वह अपने काम को बहुत ही एनर्जी के साथ करती हैं'। आगे रणबीर कहते हैं कि 'वह पिछले 10 सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। इतने साल काम करने से वह थक गए हैं। आलिया के आने से एक नई एनर्जी मिली है। नई एनर्जी मिलने से थकान दूर भागती है'। 

वहीं दूसरी ओर आलिया भी रणबीर की तारीफ करने से पीछे नहीं। वह पहले भी बता चुकी हैं कि रणबीर कपूर पर उनका क्रश है। आलिया को रणबीर की अपकमिंग फिल्म 'संजू' का गाना बहुत पसंद है। उन्हें उस गाने से प्यार हो गया है। 

Punjab Kesari