जयपुर में होने जा रही रणबीर-आलिया की सगाई! डेस्टिनेशन पर पहुंचे कई सेलेब्स

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 10:56 AM (IST)

बाॅलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। कोई भी पार्टी हो या फिर कोई इवेंट दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। वहीं फैंस को भी दोनों की शादी का इंतजार है। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि दोनों ने अपने रिलेशन की बात कबूली है और वह जल्द ही शादी भी करन वाले हैं। इसी बीच अब खबरें आ रही हैं कि दोनों गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

परिवार संग जयपुर पहुंचे रणबीर-आलिया

कुछ मीडियो रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट परिवार संग जयपुर के लिए रवाना हुए थे। जिसके बाद दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अयान मुखर्जी भी जयपुर के लिए निकले। वहीं कहा जा रहा है कि रिद्धिमा कपूर साहनी, महेश भट्ट और आदर जैन रणथंबौर पहुंच चुके हैं। 

करण जौहर भी पहुंचेंगे जयपुर

रणबीर और आलिया के परिवार के अलावा बताया जा रहा है कि करण जौहर भी जल्द जयपुर पहुंचेंगे। इस समय करण जौहर गोवा में है, जहां से वह सीधी फ्लाइट लेकर राजस्थान पहुंच रहे हैं।

एक ही होटल में रूके सभी सेलेब्स

एक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है कि रणथंबौर के अमन होटल में सभी सेलेब्स ठहरे हुए हैं। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सभी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए वहां जा रहे हैं। लेकिन इस दौरान रणबीर और आलिया के परिवार और उनके करीबी लोगों की मौजूदगी के बाद माना जा रहा है कि दोनों की सगाई या रोका हो सकता है। 

नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

इस दौरान नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें नीतू कपूर के साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। 

अब भई, अगर आलिया और सगाई होती भी है तो वो फैंस से छुपने वाली तो है नहीं। एक-दो दिन में सबकुछ सामने आ ही जाएगा। 

Content Writer

Bhawna sharma