आलिया से पहले इन हसीनाओं से दिल लगा बैठे थे कपूर खानदान के चिराग Ranbir, लंबी है लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 06:10 PM (IST)

कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। रणबीर का नाम सुनते ही  कई लड़कियों के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती है। उनकी पर्सनैलिटी और कातिलाना अंदाज हर किसी का दिल जीत ही लेता है। भले ही वह कुछ दिनों में पापा बनने जा रहे हैं, इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है आज भी लड़कियां उन पर मर मिटने को तैयार है। 


आलिया के जिंदगी में आने से पहले इस   चॉकलेट बॉय की लव लाइफ की कहानियां भी खूब मशहूर रही हैं। वह एक या दो नहीं बल्कि कई हसीनाओं के साथ दिल लगा बैठे थे। तभी तो उनका नाम   बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। उनकी सीमाएं सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही बल्कि वह तो  पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ भी इश्क फरमा चुके हैं। तो चलिए बर्थडे के इस खास मौके पर रणबीर कपूर की बताते हैं कि वह अब तक  किन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं। 


अवंतिका मलिक

यह बात बेहद ही कम लोग जानते हैं कि रणबीर कपूर का अफ़ेयर ‘जस्ट मोहब्बत’ टीवी सीरियल में चाइल्ड आर्टिस्ट रही अवंतिका मलिक   के साथ रहा था। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर उनकी राहें अलग हो गई। इसके बाद अवंतिका ने आमिर खान के भांजे इमरान खान से शादी कर ली। 


अमीषा पटेल

 रणबीर कपूर और अमीषा पटेल के लिंकअप की अफवाहें भी खूब उड़ी थी। कहस जाता है कैटरीना से ब्रेकअप होने के बाद रणबीर कपूर एक्ट्रेस के साथ अफेयर में थे। अमीषा अकेली ऐसी शख्स थीं जो रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी, इस दौरान इन दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थी। 


सोनम कपूर

रणबीर कपूर का नाम सोनम कपूर  के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने फिल्म “सांवरिया” में  साथ में काम किया था जहां दोनों एक दूसरे के करीब आए। सोनम कपूर ने  कॉफी विद करण शो में रणबीर से अफेयर की बात स्वीकार की थी। 

दीपिका पादुकोण 

 2008 में आई फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के दौरान रणबीर की नजदीकियां  दीपिका पादुकोण के साथ बढ़ी। बॉलीवुड की इस चर्चित जोड़ी को लोगों से खूब प्यार भी मिला। बताया जाता है कि रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को चीट किया था, इसके बाद ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली। 


प्रियंका चोपड़ा 

रणबीर और प्रियंका चोपड़ा भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं, पर कभी इन दोनों ने खुलकर इसे कबूल नहीं किया । हालांकि उनकी बॉन्डिंग ज्यादा समय तक नहीं चली और समय के साथ चीजें खत्म होती गईं।


कैटरीना कैफ

एक वक्त  ऐसा भी था जब रणबीर  बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के प्यार में डूबे हुए थे। कहा जाता है कि रणबीर और कैटरीना पूरे छह सालों तक सीरियस रिलेशन में थे, यहां तक कि यह दोनों लिव इन में भी रहने लगे थे। अफवाहों का कहना है कि किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने के कारण यह जोड़ी टूट गई।

 माहिरा खान

रणबीर कपूरऔर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का अफेयर भी खूब लाइमलाइट में रहा था।  साल 2017 में न्यू यॉर्क में दोनों एक साथ स्मोकिंग करते स्पॉट हुए थे।  दोनों को एक इवेंट में कपल की तरह देखा गया था, जिसके बाद से ही इनके अफेयर की खबरें चलने लगी थी। 
 

Content Writer

vasudha