आलिया के कहने पर सोशल मीडिया पर एंट्री कर रहे हैं रणबीर, शादी के बाद दिखेगा पहला पोस्ट !

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 11:10 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फैंस को एक के बाद एक Suprise दे रहे हैं। आलिया के साथ एक प्यारे से बंधन में बंधने जा रहे रणबीर ने अब फैंस के साथ जुड़ने के लिए बड़ा फैसला लिया है। खबरों की मानें तो शादी के तुरंत बाद रणबीर सोशल मीडिया पर एंट्री कर लेंगे।


दरअसल रणबीर ने अब तक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन अब वह अपनी होने वाली पत्नी के लिए इससे जुड़ने का मन बना रहे हैं। आलिया की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अकसर रणबीर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


 रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद ही रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर डेब्यू कर लेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया ने रणबीर को ये सलाह दी है कि वह सोशल मीडिया पर पर्सनल वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ें। अगर ये खबर सही है तो उनके फैंस इसे लेकर बेहद खुश हैं। रणबीर के पहले पोस्ट के लिए लोग बेताब हैं।

आलिया ही नहीं रणबीर के पिता  ऋषि कपूर भी साेशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। दरअसल रणबीर को सोशल मीडिया पर फैन फाॅलोइंग खड़ी करना पसंद नहीं है। उन्होंने एक बार कहा था कि- मैं सोशल मीडिया से चिपका नहीं रह सकता, क्योंकि इसका कोई मतलब नहीं बनता। जब आप अपनी प्रसिद्धि खोते हो तो आपको बोरियत होने लगती है। मैं अदृश्य रहना ही पसंद करता हूं।’

 

Content Writer

vasudha