आइवरी लहंगा पहन एक्स-ब्वॉयफ्रैंड के साथ रैंप पर उतरी दीपिका

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 11:22 AM (IST)

मुंबई में कल शाम मिजवान फैशन वीक का आयोजन किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। शो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर के साथ रैंप वॉक की। 

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए दीपिका-रणबीर रैंप पर उतरें। इस दौरान दीपिका ने आइवरी कलर का लहंगा वियर किया था, जिसपर हैवी एम्बॉइडरी की हुई थी। लहंगे के साथ उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने थे। सिंपल हेयरस्टाइल और मिनिमम मेकअप दीपिका के लुक को पुरा कर रहे थे।

वहीं, रणबीर कपूर ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए। शो में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। 

आपको बता दें कि 'तमाशा' के बाद रणबीर और दीपिका इस फैशन शो में तीन साल बाद एक साथ दिखाई दिए। 

Punjab Kesari