रणबीर ने आलिया के लहंगे को मारी लात, लोग बोले- मत करना इस आदमी से शादी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 05:37 PM (IST)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के क्यूट कपल माने जाते हैं।  लेकिन इन कुछ लोग रणबीर से नाराज हैं और उन्होंने आलिया को उनसे शादी ना करने की भी सलाह दे दी। ये लोग रणबीर की उस वीडियो को देखकर भड़क गए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

चर्चा में बना हुआ ये वीडियो दिवाली का है। दोनों इस अवसर पर देवी काली का आशीर्वाद लेने के लिए उत्तरी बॉम्बे सर्बोजेनिन दुर्गा पंडाल गए थे। उनके साथ  'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। 


इस दौरान रणबीर कपूर जहां ब्लैक कलर के कुर्ता-पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे हैं वहीं  आलिया ब्लू कलर के लहंगा-चोली सेट में कहर ढा रही थी। 


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया आगे चल रही हैं और उनका लहंगा रणबीर के पैर के आगे आ जाता है।  रणबीर ने लहंगे को हाथ से हटाने की बजाय उसे जोर से पैर मारा। 


यह वीडियो आलिया के फैंस को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी, उनका मानना है कि रणबीर ने 'अपमानजनक' व्यवहार किया है। एक यूजर ने लिखा-'रणबीर कपूर किस तरह का व्यक्ति है और अपने गर्लफ्रेंड के लिए कितना सम्मान करता है। 


 एक यूजर ने रणबीर कपूर के इस एक्ट को Unclassy बताया। वहीं कुछ ने तो आलिया को ये रिश्ता तोड़ने तक की सलाह दे डाली। एक शख्स ने लिखा- आलिया को अपनी शादी के निणर्य पर एक बार सोचना चाहिए या शादी तोड़ देनी चाहिए। 
 

Content Writer

vasudha