इसी महीने शादी करेंगे रणबीर-आलिया! वेडिंग लोकेशन और बैचलर पार्टी की हो चुकी है तैयारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 09:52 AM (IST)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का सपना देख रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बॉलीवुड का यह क्यूट कपल हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे का होने जा रहा है। खबरों की मानें तो दोनों की शादी की डेट फिक्स हो गई है, वह आरके हाउस में सात फेरे लेकर  एक दूसरे के साथ पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। 


खबरें हैं कि दोनों सितारे परिवार और करीबियों की मौजूदगी में  17 अप्रैल को शादी रचाने जा रहे हैं। शादी के तुरंत बाद ये कपल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू कर देगा।  सोर्स के मुताबिक शादी का समारोह एकदम निजी होगा, जिसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल होंगे। पहले बताया जा रहा था आलिया रणबीर डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे लेकिन खबर यह है कि दोनों आरके हाउस में सात फेरे लेंगे। 


खबरें तो यह भी है कि शादी से पहले रणबीर कपूर अपने दोस्तों संग बैचलर पार्टी करेंगे। शादी से पहले  प्लान की गई इस पार्टी में  अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी  सहित   रणबीर के कई  करीबी और उनके बचपन के दोस्त भी शामिल होंगे। हालांकि कपल की तरफ से कुछ भी  कन्फर्म नहीं किया है। 


खबरें यह भी हैं कि आलिया के नाना की इच्छा की खातिर शादी के तौर पर सिर्फ एक छोटा-सा फंक्शन रखा जाएगा। वहीं पहले ऐसी चर्चा थी कि शादी में करीब 400 मेहमान शामिल होंगे। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। फैंस उन दोनों की शादी का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। 

वहीं कुछ दिन पहले एक्टर रणधीर कपूर से कुछ सवाल किए गए थे तो उन्होंने कहा था कि-  इस शादी को लेकर कुछ नहीं सुना है। अगर इतनी बड़ी शादी हमारे घर पर है तो जाहिर है किसी ना किसी ने मुझे इस बारे में जानकारी जरूर दी होती। बता दें कि ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी साल 1980 में इसी घर में शादी रचाई थी। 

Content Writer

vasudha