रणबीर-आलिया के नाम हुए FilmFare Awards, विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने मचाई धूम

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2024 - 04:30 PM (IST)

69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज बहुत धूमधाम के साथ हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिलेगा। इस साल के अवॉर्ड्स और भी खास होने वाले हैं क्योंकि इस बार कुछ ऐसा हुआ है जो पिछले 68 साल में नहीं हुआ। फिल्म फेयर अवॉर्ड्स 2024 में जहां एक ओर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 12वीं फेल का जलवा रहा। 

रणबीर और आलिया को मिला अवॉर्ड 

इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी अपनी फिल्मों को लिए अवॉर्ड मिले हैं। जहां 'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर को 'बेस्ट एक्टर' और फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी के लिए आलिया भट्ट को 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड मिला है।

इस बार के अवॉर्ड्स थे अलग 

इस बार अवॉर्ड्स फंक्शन में कुछ ऐसा भी देखने को मिला जो इससे पहले कभी भी नहीं हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा पहली बार हुआ है कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसी पति-पत्नी की जोड़ी को एक साथ बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। ऐसे में आलिया और रणबीर ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बॉलीवुड की इस मशहूर जोड़ी पर दर्शक जमकर अपना प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। 

'ब्रह्मस्त्र' में एक साथ दिखे थे आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ देखा गया था। यह फिल्म भी लोगों ने काफी पसंद की थी और इस फिल्म में लोगों ने उनकी जोड़ी को भी खूब प्यार दिया था।

विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 

वहीं फिल्म 12वीं फेल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। साथ ही साथ इस फिल्म के लिए 'बेस्ट डॉयरेक्टर' का अवॉर्ड विधु विनोद चोपड़ा और 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड विक्रांत मैसी को मिला है। 

Content Writer

palak