इस रमजान हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन, रिश्तेदार भी कहेंगे वाह!
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 07:09 PM (IST)
नारी डेस्क : रमजान का महीना न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से खास होता है, बल्कि इस दौरान घरों में इफ्तार और मिलन समारोह भी होते हैं। ऐसे में आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। ये डिज़ाइन सरल होने के साथ-साथ हाथों में शाही लुक देते हैं। आइए जानते हैं इस रमजान के लिए कुछ लेटेस्ट अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन।
हाफ मून के साथ फूल डिजाइन अरेबिक मेहंदी
रमजान के खास अवसरों के लिए हाफ मून डिज़ाइन बेहद सुंदर विकल्प है। बीच में मस्जिद और चाँद का डिज़ाइन बनाएं। आसपास के हिस्से में फूल, पत्ती और जाली की डिज़ाइन भरें। हाथ भरा-भरा और आकर्षक दिखे। इस डिज़ाइन को देखकर रिश्तेदार भी तारीफ़ किए बिना नहीं रहेंगे।

सिंपल अरेबिक बेल मेहंदी डिज़ाइन
अगर आप ज्यादा भरी मेहंदी पसंद नहीं करती हैं, तो सिंपल अरेबिक बेल डिज़ाइन अपनाएं। हाथ में हल्का-सा बेल डिज़ाइन बनाएं। इसे बनाने में समय कम लगेगा। हाथों की सुंदरता बढ़ेगी, मगर लुक साधारण और क्लासी रहेगा।

फूल डिजाइन वाली अरेबिक मेहंदी
मिनिमल डिज़ाइन पसंद करने वालों के लिए फूल वाले अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन उपयुक्त हैं। हथेली के बीच में एक बड़ा फूल बनाएं और शेड करें। उंगलियों पर छोटे फूल और पत्तियों का डिज़ाइन। हाथों में नेचुरल और ग्रेसफुल लुक आए।

डबल डिजाइन वाली अरेबिक मेहंदी
फास्ट और आसान मेहंदी के लिए डबल डिज़ाइन अपनाएं। हाथ के दोनों तरफ बेल डिज़ाइन बनाएं। दोनों डिज़ाइनों को जोड़ें। समय कम लगे, और हाथ आकर्षक दिखें।

फुल हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन
यदि आप फुल हैंड मेहंदी चाहती हैं तो ये डिज़ाइन ट्राई करें। एक तरफ बड़े फूल और दूसरी तरफ जाली डिज़ाइन। नीचे की तरफ शेड वाला डिज़ाइन बनाएं। हाथ पूरी तरह सजेंगे और पारंपरिक + मॉडर्न लुक आएगा
टिप्स
मेहंदी लगाने के बाद 4–6 घंटे तक उसे सुखने दें
हल्की नींबू–शुगर की पेस्ट लगाने से रंग गहरा होगा
हल्की हाथ की मालिश से डिज़ाइन लंबे समय तक टिकेगी।

