शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने रामचरण और उपासना, एक्टर के घर हुआ Baby Girl का जन्म

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 10:07 AM (IST)

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी जिस घड़ी का लंबे समय से इंतजार कर रही थी आखिरकार वो आ ही गई। कपल के घर बीते दिन यानी की 20 जून को नन्ही परी का जन्म हुआ है। चिरंजीवी परिवार लंबे समय से इस खुशी के पल का इंतजार कर रहा था। ऐसे में बेबी गर्ल के आ जाने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल छा गया है। खुद रामचरण ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

शादी के 10 साल बाद मां बनी उपासना 

उपासना अपनी शादी को लेकर काफी समय से चर्चा में थी। कुछ समय पहले कपल ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मनाई थी। 14 जून 2012 को राम चरण और उपासना शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं शादी के 11 साल बाद कपल के घर शादी के बाद नन्ही परी का आगमन हुआ है। उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।  

दादा बने चिरंजीवी हुए खुश 

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी दादा और उनकी पत्नी सुरेखा दादी बन गई हैं। खबर के सामने आते ही रामचरण और उपासना के पूरा परिवार खुशी से झुम उठा है। इसके अलावा एक्टर के फैंस बेबी गर्ल की पहली झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। कपल ने दिसंबर 2022 में सभी फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी जिसके बाद उपासना आए दिन सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते तस्वीरें शेयर करती थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

इन फिल्मों में दिखेंगे रामचरण 

रामचरण ने फिल्म आरआरआर के जरिए ग्लोबली पहचान बनाई थी। अब एक्टर राम चरण आने वाले दिनों में तमिल तेलेगु में बनी फिल्म गेम चेंजर में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा अडवाणी भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्टर 'बुच्ची बाबू' सना की अनटाइटल्ड फिल्म में भी दिखेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

 

Content Writer

palak