राम नवमी पर बनने वाला है बेहद शुभ संयोग, इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 04:21 PM (IST)

कल यानी की 30 मार्च को राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम लल्ला का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। रामनवमी वाले दिन भगवान राम और देवी दुर्गा के नौंवे स्वरुप सिद्धिदात्री की भी पूजा की जाती है। वहीं हिंदू धर्म में नवमी के दिन का बहुत ही खास महत्व बताया गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस साल राम नवमी पर बहुत ही खास संयोग बनने वाला है। यह शुभ संयोग तीन राशियों के लिए धन, व्यापार, नौकरी और भौतिक सुखों के अनुसार बेहद ही शुभ होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनका भाग्य रामनवमी पर बदल जाएगा...

इस योग में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म 

भगवान वाल्मीकि के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त, सूर्य, मंगल, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह के विशेष योग में हुआ था। वहीं इस साल राम नवमी पर सूर्य, बुध और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ में, शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान हैं जिसके चलते मालव्य, केदार,  हंस और महाभाग्य जैसे विशेष योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस बार रामनवमी पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्प योग और रवि योग भी बन रहा है। 

तुला राशि 

इस रामनवमी तुला राशि पर हनुमान और श्रीराम भगवान की विशेष कृपा बरसने वाली है। शुभ संयोग के कारण इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन को लेकर यदि कोई कार्य रुका है तो वह भी पूरा होगा। 

सिंह राशि 

रामनवमी का त्योहार सिंह राशि के लिए भी बहुत ही लकी होगा। इस राशि के जातकों को पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। 

 वृषभ राशि 

इस राशि के जातकों के लिए भी राम नवमी बहुत ही लकी रहेगी। यह त्योहार अपने साथ इस राशि के लिए कई सारे फायदे लेकर आएगा।  इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों के साथ मिल सकता है कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। इसके अलावा व्यापार में भी नई साझेदारी के योग बन रहे हैं। 

Content Writer

palak