LMIFW19: स्वरा के आगे फीका पड़ा रकुल का वेस्टर्न लुक, साड़ी में जीता सभी का दिल

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 12:44 PM (IST)

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टे़डियम में लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक 2019 का आयोजन किया गया। इस 3 दिवस्यी फैशन शो कई डिजाइनर अपनी बहतरीन कलेक्शन पेश कर रही हैं। अगर आप भी फैशन की लेटेस्ट अपडेट जानना चाहती हैं तो इस फैशन शो से कई लेटेस्ट ट्रेंड आइडिया ले सकती हैं। 

 

लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक 2019 (Lotus Makeup India Fashion Week AW19) के दूसरे दिन भी कई डिजाइनर्स ने अपनी मॉडर्न कलेक्शन पेश की जिसके लिए बॉलीवुड की कई हसीनाएं रैंप पर भी उतरीं और अपने स्टाइल का जलवा बिखरते नजर आईं। चलिए डालते है उन हसिनाओं पर एक नजर। 

Prreeti Jaiin Nainutia के लिए स्वरा भास्कर ने किया रैंपवॉक 

बॉलीवुड की चर्चित अदाकार Swara Bhaske डिजाइनर Prreeti Jaiin Nainutia की कलेक्शन पेश करती नजर आईं और शोस्टॉपर भी रही। स्वरा ने पैस्टल कलर की जार्जेट सिव्र इम्ब्रॉयडर्ड साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर फ्रिल वर्क ब्लाउज पहना जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने साड़ी लुक को चंकी स्टाइल चौकर नेकलेस व ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया जो उनकी लुक को फुल अट्रेक्शन दिला रहे थे। 

The Curve की कलेक्शन पेश करती शिखा तलसानिया

वहीं, एक्ट्रेस Shikha Talsania फैशन लेबल Inspiration The Curve के लिए रैंप पर उतरीं। उन्होंने ब्लैक कलर की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस पहनी जिसके साथ उन्होंने वेस्ट पर मैचिंग मोटे साइज की बेल्ट बांधी हुई थी और ओवरसाइज्ड हूप्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

Shikha का यह वेस्टर्न लुक समर सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। साथ ही प्लस साइज लड़कियां उनके ड्रेसअप से आइडिया ले सकती हैं और अपने मोटापे को छिपा सकती हैं। 

जूली शा (Julie shah) के लिए रैंप पर उतरीं रकुल प्रीत

फिल्म एक्ट्रेस Rakul preet  डिजाइनर Julie shah के फैशन लेबल JULIE  के लिए रैंपवॉक की और शोस्टॉपर भी रही। उन्होंने डार्क ग्रीन सीक्वेंस वर्क थाई हाई स्लिक वेस्टर्न ड्रेस कैरी की जिसमें वह काफी सेक्सी लग रही थी।

रकुल प्रीत ने डायमंड ईयररिंग्स व साइड हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया और शो में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचती नजर आईं। मगर स्वरा भास्तर का साड़ी लुक रकुल के आगे ज्यादा खास नहीं रहा। 


 

Content Writer

Sunita Rajput