विदेश नहीं अपने देश में सात फेरे लेंगे रकुल और  जैकी, वेडिंग कार्ड की थीम में दिया हिंट

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 05:05 PM (IST)

इस साल बॉलीवुड एक और शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है। सबसे ज्यादा चर्चित कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इनकी शादी का इंतजार इनके परिवार के साथ- साथ फैंस को भी बेसर्बी से है। कपल ने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा को चुना है, उनके शादी के कार्ड की पहली झलक सामने आ गई है। 


 रकुल और जैकी काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, फैंस उन्हें दूल्हा- दुल्हन के रूप में देखना चाहते थे। बस कुछ दिन बाद फैंस की यह इच्छा पूरी होने जा रही है। वह 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी  प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। कपल के इस खास दिन की तैयारियों के बीच वेडिंग कार्ड खूब चर्चा बटौर रहा है। 


वायरल हो रहे कार्ड में दो पन्ने दिखाई दे रहे हैं। कार्ड को एक सफेद और नीले रंग की थीम दी गई है, जिसमें  समंदर के किनारे का माहौल दिखाया गया है। इसके साथ लिखा है- #ABDONOBHAGNA-NI । दूसरे पन्ने में शादी की तारीख की घोषणा की गई है, जो 21 फरवरी को है। पिंक कलर की थीम पर मंडप की फोटो बनी है। 

कार्ड के कलर और थीम को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपल गोवा में शादी करने जा रहा है। रकुल और जैकी ने पहले अपनी शादी विदेश में करने का प्लान बनाया था, लेकिन किस कारण से ऐसा नहीं हो गाया। फिलहाल कोई बड़ा रिसेप्शन करने की प्लानिंग नहीं है। इससे पहले रकुल प्रीत सिंह ने 3 फरवरी को अखंड पाठ की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह सिर पर दुपट्ठा ओढ़े नजर आइ थी, इससे साफ हो गया कि उनकी शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। 

बता दें कि रकुल प्रीत ने अपनी फिल्में करियर की शुरुआत फिल्म यारियां से करी थी। रकुल और जैकी ने हमेशा खुलकर अपने रिश्ते को लेकर बात की है।
रकुल प्रीत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि- वह और जैकी दोनों पड़ोसी थे,  लॉकडाउन के दौरान दोनों एक कॉमन फ्रैंड के जरिए मिले थे। इसी के बाद से दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। लंबे समय तक एक दूसरे की कपंनी एंजॉय करने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।  
 

Content Writer

vasudha