रक्षाबंधन पर बहनों को भाई से पहले इन्हें बांधनी चाहिए राखी

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 03:02 PM (IST)

नारी डेस्क : रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ धार्मिक परंपराओं में भाई को राखी बांधने से पहले भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित करने की बात कही गई है? मान्यता के अनुसार, रक्षाबंधन पर सबसे पहले भगवान गणेश को राखी अर्पित की जाती है। इसके बाद लड्डू गोपाल और घर के अन्य देवी-देवताओं को रक्षा सूत्र अर्पित करने के बाद भाई को राखी बांधी जाती है।

सबसे पहले गणेश जी को अर्पित करें राखी

हिंदू परंपरा में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश पूजन से करने की परंपरा है। रक्षाबंधन के दिन भी सबसे पहले गणेश जी का पूजन कर उन्हें रोली, अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें। इसके बाद उन्हें रक्षा सूत्र या राखी अर्पित कर सकते हैं।

PunjabKesari

इसके बाद लड्डू गोपाल को बांधें राखी

गणेश जी के बाद घर के मंदिर में विराजमान लड्डू गोपाल को राखी अर्पित करने की परंपरा कई घरों में निभाई जाती है। भगवान कृष्ण को रक्षा सूत्र अर्पित करते समय परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। इसके अलावा घर के मंदिर में मौजूद अन्य देवी-देवताओं को भी रक्षा सूत्र अर्पित किया जा सकता है।

यें भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय कितनी गांठ लगाएं 3 या 5? जानें दोनों का धार्मिक महत्व

भगवान को राखी अर्पित करने के बाद भाई को बांधें

देवी-देवताओं को राखी अर्पित करने के बाद भाई को राखी बांधने की परंपरा मानी जाती है। भाई को पूजा की चौकी पर बैठाकर पहले तिलक लगाएं और अक्षत अर्पित करें। इसके बाद आरती करके भाई की कलाई पर राखी बांधें और उसे मिठाई खिलाएं। राखी बांधते समय बहन भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करती है। वहीं भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में उसका साथ देने का संकल्प लेता है।

PunjabKesari

क्यों शुभ माना जाता है यह क्रम?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना मंगलकारी माना जाता है। इसी भाव से रक्षाबंधन पर भी पहले भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित करने और उसके बाद भाई को राखी बांधने की परंपरा बताई जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static