Raksha Bandhan Special: राखी पर मेहंदी के इन डिजाइनों से बढ़ाएं हाथों की सुंदरता

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 06:58 PM (IST)

रक्षाबंधन एक पर्व एक ऐसा त्योहार है जो बहन और भाई के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशियों की कामना करती है। इस दिन को खास बनाने के लिए हर बहन काफी पहले से तैयार शुरू कर देती है। सभी की राखी की शॉपिंग अब तक को पूरी हो गई होगी, अब बचता है हाथ में मेहंदी लगाना। दरअसल, रक्षाबंधन पर मेहंदी का इस्तेमाल इस पर्व को और भी खास और यादगार बनाने के लिए किया जाता है। बहनें रक्षाबंधन के दिन मेहंदी लगाती हैं, जिससे उनके हाथ और पैर और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। मेहंदी का रंग भाई- बहन के प्यार की गहराई को दर्शाता है। अगर आप भी इस त्योहार पर राखी की लेटेस्ट डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आप सही जगह आई हैं...

सिंपल डिजाइन वाली बिंदियों की सजावट वाली मेहंदी भी सही है। इसे आप बड़ी आसानी से घर पर भी लगा सकते हैं। एक मेहंदी की कोन से हाथों में छोटी- छोटी बिंदियां बनाएं। ये सूख भी जल्दी जाएगी।

अगर ये आपकी शादी के बाद पहली राखी है तो आप अपने हाथों में ऐसी भरे हाथ मेहंदी लगवा सकती हैं।

आप ट्रेंडी डिजाइनस के हिसाब से भी मेहंदी लगावा सकते हैं।

भरे हाथ मेहंदी के डिजाइन देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। ये डिजाइन सूखने में वक्त लगता है, लेकिन एक बार रंग चढ़ जाए तो ये बहुत ही सुंदर लगती है।

आप अपने भाई का नाम अपने हाथ में लिखवा सकती हैं। ये आपकी मेहंदी में चार चांद लगाएगी।

 बाजार में मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो इस तरह से हाथों में भाई- बहन की राखी बांधते हुए तस्वीर बनवाएं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेगी।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur