रक्षाबंधन पर बनाएं केसर खीर

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 11:05 AM (IST)

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर आप अपने भाई के लिए घर पर केसर खीर बना सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

दूध- 1 लीटर
चावल- 1 कप
घी -1 चम्मच
हरी इलाइची- 5-7
चीनी- 1 कप
ड्राई फ्रूट्स- 1/2 कटोरी (कटे हुए)
केसर- 1 चम्मच
नारियल- 2 बड़े चम्मच (कद्दुकस किया)
पानी- 1/2 कप

बनाने की विधि

. सबसे पहले चावल को साफ करके धोएं।
. इसे छलनी में 5-7 मिनट के लिए सुखाने के लिए अलग रख दें।
. पैन में घी गर्म करके इसमें धीमी आंच पर चावल फ्राई करें।
. अलग बर्तन में दूध और पानी डालकर उबालें।
. दूध उबलने के बाद इसमें फ्राई किए चावल डालकर 8-10 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
. चावल पकने पर इसमें चीनी मिलाएं।
. इसके बाद इसमें नारियल, ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
. इसे 8-10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
. खीर गाढ़ी होने पर इसमें इलाइची और केसर मिलाकर तेज आंच पर 3-5 मिनट तक पकाएं।
. इसे सर्विंग डिश में डालकर ठंडी या गर्म सर्व करें।

Pallvi

Content Writer

neetu