पति रितेश को पकड़कर बीच सड़क किस करना शुरु हो गई राखी , लोगों ने मीका की दिला दी याद

punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 10:13 AM (IST)

लाइमलाइट में रहना तो कोई  ड्रामा क्वीन राखी सांवत से सीखे। वह अच्छी तरह से जानती है कि किस तरह खबरों में बने रहना है। बिग बॉस 15 के फिनाले पर पहुंची राखी ने सबके सामने अपने पति रितेश सिंह को किस किया, अब उनकी यह तस्वीरें खूब चर्चा में बनी हुई है। 

राखी सावंत ने बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में पति रितेश के साथ पहुंची।  वैनिटी वैन के बाहर पैपराजी उनका इंतजार कर रहे थे ऐसे में उन्होंने बाहर आते ही खूब पोज दिए। इस दौरान पैपराजी ने उनसे कहा- रितेश को एक बार किस कर लो। राखी ने भी सभी इस बात को एक सेकंड में मान लिया।

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन ने सबसे सामने रितेश को किस करना शुरु कर दिया। उनकी यह हरकत देख रितेश थोड़ा झिझकते हैं लेकिन चह उन्हे कन्फर्टेबल फील करा रही है।  रितेश थोड़ा घबराते हुए पीछे हो रहे थे लेकिन राखी ने उन्हे पकड़कर लिपलॉक कर लिया।

पब्लिकली लिपलॉक करना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इसे देखकर लोगों को  मीका सिंह के कॉन्ट्रोवर्शियल लिप किस मूमेंट याद आ गया। वहीं इन दोनों के लुक की बात की जाए तो राखी  फ्लोरल प्रिंट येलो लहंगे में दिखी तो वहीं रितेश येलो शेड के ट्राइबल प्र‍िंट ट्रैकशूट में नजर आए। 

पैपराजी के सामने दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आए। इससे पहले राखी काफी  अतरंगी आउटफिट में नजर आई थी।  उन्होंने ब्लू कलर काकी ड्रेस के साथ सिर पर गोल्डन पर्ल का  विग लगाया हुआ था। 


 

Content Writer

vasudha