काबा के सामने छलके राखी सावंत के आंसू, नेपाल के लोगों की सलामती के लिए की दुआ
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 05:15 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली राखी सावंत इन दिनों अपने एक अलग और भावुक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। राखी उमराह के लिए मक्का-मदीना पहुंची हैं, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी हिजाब पहने पवित्र काबा का तवाफ करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह नेपाल में आई बाढ़ और तूफान से प्रभावित लोगों की सलामती के लिए दुआ करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में राखी काफी भावुक नजर आ रही हैं। काबा शरीफ के सामने हाथ उठाकर वह नेपाल में मुश्किल हालात से जूझ रहे लोगों के लिए अल्लाह से रहम और मदद की फरियाद करती दिखीं। राखी का यह अंदाज उनके आम सोशल मीडिया अवतार से काफी अलग नजर आया।
काबा के सामने भावुक हुईं राखी सावंत
वायरल वीडियो में राखी की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं। वह नेपाल में आई बाढ़ और तूफान के थमने की दुआ करती नजर आती हैं। वीडियो में वह नेपाल के लोगों के लिए रहम और मदद की फरियाद करती सुनाई देती हैं। राखी ने अपनी दुआ में सिर्फ नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों का ही जिक्र नहीं किया, बल्कि वहां फंसे भारतीय और नेपाली नागरिकों की सलामती के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने दुआ की कि मुश्किल परिस्थितियों में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए।
हिजाब में तवाफ करती नजर आईं राखी
वीडियो में राखी सावंत हिजाब पहने नजर आ रही हैं। वह पवित्र काबा का तवाफ करती दिखाई देती हैं और इस दौरान काफी भावुक हो जाती हैं। उनके चेहरे पर चिंता और आंखों में आंसू साफ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग राखी के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। आमतौर पर अपने बेबाक बयानों और अलग तरह के अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाली राखी का यह भावुक रूप लोगों के लिए काफी अलग है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
राखी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। कई यूजर्स ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि मुश्किल समय में दूसरे लोगों के लिए दुआ करना इंसानियत की मिसाल है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर सवाल भी उठाए और इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया।

