राखी सावंत ने मक्का में बांटीं जानमाज, खुद को बताया 'राखी फातिमा'; भीड़ बढ़ी तो वहां से निकलना पड़ा
punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 04:44 PM (IST)
नारी डेस्क: राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई विवादित बयान नहीं बल्कि मक्का से सामने आया एक वीडियो है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी लोगों को जानमाज बांटती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह खुद को 'राखी फातिमा' बताती हैं और 'अल्लाह हू अकबर' भी कहती सुनाई देती हैं। वीडियो में राखी खुद लोगों के पास जाती हैं और उन्हें जानमाज देती दिखाई देती हैं। देखते ही देखते उनके आसपास लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। भीड़ बढ़ने के बाद उन्हें वहां से निकलते हुए भी देखा गया।
मक्का में लोगों को बांटीं जानमाज
राखी सावंत ने मक्का से अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। नए वीडियो में वह लोगों को जानमाज बांटते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, 'राखी फातिमा सबको मक्का में जानमाज बांट रही है। अल्लाह हू अकबर।' राखी का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में वह बिना किसी झिझक के लोगों के पास जाती हैं और उन्हें जानमाज देती हैं।
लोगों की भीड़ ने घेरा
वीडियो में शुरुआत में राखी कुछ लोगों को आराम से जानमाज देती दिखाई देती हैं। लेकिन कुछ ही देर में उनके आसपास लोगों की संख्या बढ़ जाती है। भीड़ बढ़ने के बाद राखी को वहां से निकलते हुए देखा गया। मक्का से सामने आए उनके वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भादो माह शुरू, अब आएंगे जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े पर्व, जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त
नेपाल में आई आपदा के लिए की थी दुआ
इससे पहले भी राखी का मक्का से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पवित्र काबा के पास नेपाल में आई बाढ़ और तूफान से प्रभावित लोगों के लिए दुआ करती नजर आई थीं। राखी ने नेपाल में फंसे बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों की सलामती की दुआ की थी। उन्होंने लोगों से जुड़ी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि वह चाहती हैं कि वहां आई बाढ़ और तूफान जल्द खत्म हो और संकट में फंसे लोग सुरक्षित रहें। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह अल्लाह से नेपाल में आई बाढ़ और तूफान के रुकने की दुआ कर रही हैं और वहां के बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों को बचाने की प्रार्थना कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
राखी के जानमाज बांटने वाले वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोगों ने उनके इस कदम की तारीफ की और उन्हें दयालु बताया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अल्लाह उन्हें सारी खुशियां दे, जबकि एक अन्य यूजर ने राखी को दयालु इंसान बताया। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि वह कई लोगों की मदद करती हैं।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज और लाइक्स
राखी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और इसे एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। राखी आमतौर पर अपने बेबाक बयानों और ड्रामैटिक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, मक्का से सामने आए उनके इन वीडियोज में उनका एक अलग और संवेदनशील पक्ष देखने को मिला, जहां वह नेपाल में आपदा से प्रभावित लोगों की सलामती के लिए दुआ करती और लोगों को जानमाज बांटती नजर आईं।

