आदिल के जेल जाते ही दुल्हन बनी Drama Queen राखी सावंत, बोली- अब सीधे कब्र  में जाउंगी

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 04:38 PM (IST)

राखी सांवत और हंगामा इन दोनों का कनेक्शन बहुत पुराना है। वह सिर्फ और सिर्फ अपने ड्रामे को लेकर खबरों में छाई रहती है। उनकी जिंदगी में जितनी जल्दी दुख आते ही उतनी ही जल्दी गायब भी हो जाते हैं। मां को खोने और पति से धोखा मिलने के बाद जो राखी फूट- फूट कर रो रही थी अब वही फिर से दुल्हन बन गई है। 


जी हां, इन दिनों राखी का नया अवतार देखने को मिल रहा है, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी- धजी दिखाई दे रही हैं। इन्हें इस रूप में देखकर तो मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह तीसरी शादी करने जा रही हैं?  इतना ही नहीं लेटेस्ट तस्वीर देखते ही लोगों ने राखी की क्लास लगा दी। 


आपके भी मन में यही सवाल उठ रहा है तो बता दें कि ऐसा कुछ नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस अवतार की पूरी सच्चाई बता दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह दोबारा शादी नहीं करेंगी, वह सिर्फ शूट के लिए दुल्हन बनी हैं।


राखी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं कि- 'एक बार शादी कर चुकी हूं, अब दोबारा कभी नहीं। जिंदगी में मैं दोबारा शादी का जोड़ा कभी नहीं पहनना चाहूंगी। अब सीधे  कब्र  में जाएंगे, शादी नहीं करेंगे।' आदिल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा एक ही दूल्हा है, वो जेल में है।'


इसके बाद राखी ने  फैंस को अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के को-स्टार से भी मिलवाया है। वह आदिल का फिर जिक्र करते हुए कहती है-  'दुल्हन यहां है, दूल्हा जेल में है। आज रोना नहीं है, सिर्फ खुश रहना है। कोशिश कर रही हूं खुश रहने की मैं। याद हो कि  एक्ट्रेस अपने पति आदिल पर मारपीट और पैसे चुराने का आरोप लगा चुकी है।

Content Writer

vasudha