काउंटडाउन शुरू! आज  राजकुमार राव की दुल्हनिया बनेगी पत्रलेखा, यहां होगी Destination Wedding

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 01:42 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के घर शादी की तैयारियां जोरो- शोरों से चल रही है। खबरों की मानें तो आज राजकुमार अपनी  गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ सात फेरे ले लेंगे। चर्चाएं तो यह भी है कि दोनों चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं, यानी कि उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग इस ब्यूटीफुल सिटी में होगी। हालांकि दूल्हा- दुल्हन की तरफ से अभी कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 

पहले चर्चाएं थी कि दोनों पिंक सिटी यानी जयपुर में सात फेरे लेंगे, लेकिन अब दोनों की शादी की लोकेशन चेंज हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में सीमित लोग ही शामिल होंगे। दोनों के परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्तों काे ही शादी का न्यौता दिया गया है। फिल्म इंडस्ट्री से भी चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है।

खबरों तो यह भी है कि  पत्रलेखा की फैमिली पहले ही शिलॉन्ग पहुंच चुकी हैं औऱ राजकुमार राव की फैमिली उन्हें सीधे वेडिंग वेन्यू में ज्वॉइन करेगी। पत्रलेखा और राजकुमार को साल 2010 में प्यार हुआ था और तब से वह साथ हैं। दरअसल पत्रलेखा और राजकुमार की पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी।  एक्टर ने पत्रलेखा उर्फ अन्विता पॉल से उस पहली मुलाकात में ही शादी करने का विचार भी बना लिया था।  

पत्रलेखा के बर्थडे ने उस किस्से का जिक्र करते हुए लिखा था- मुझे आज भी याद है जब पहली बार आपको एक विज्ञापन शूट में देखा और सोचता रह गया। मैं दुआ करता था कि एक दिन इस लड़की से मिलूंगा। मेरी इच्छा के अनुसार, मैं आपको एक एक महीने बाद मिला।


राजकुमार ने आगे लिखा- इतने वर्षों के साथ के बाद भी लगता है, ऐसा महसूस होता है कि हम अभी मिले हैं। आप दुनिया की सबसे सुंदर और सशक्त लड़की हो। आओ मिलकर और शानदार यादें बनाएं। पत्रलेखा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि जब राजकुमार राव ज्यादा कमाते नहीं थे, तब भी वह उनके लिए स्पेशनल मोमेंट्स प्लान करने से पीछे नहीं हटते थे। एक्ट्रेस ने ये भी लिखा था कि जब आपको सच्चा साथी मिलता है तो ये जाहिर करने में हिचकिचाए नहीं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। 

Content Writer

vasudha