स्वर्गीय एक्टर राजीव कपूर का चौथा नहीं करेगी कपूर फेमिली

punjabkesari.in Wednesday, Feb 10, 2021 - 01:44 PM (IST)

इस वक्त कपूर खानदान में शोक की लहर दौड़ रही है क्योंकि बीते दिन राजीव कपूर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। एक्टर के निधन के बाद बीते दिन ही शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी बीच अब उनके चौथे की रस्म को लेकर जानकारी दी गई है। बताया गया है कि उनके चौथ की रस्म नहीं की जाएगी। इसके पीछे की वजह दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी है। 

करीना ने दी जानकारी

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है, इस समय पेंडेमिक की परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा कारणों से स्वर्गीय राजीव कपूर के चौथी की रस्म नहीं की जाएगी। 

नीतू ने भी की पोस्ट शेयर

वहीं नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर उनके चौथे की रस्म की जानकारी देते हुए लिखा, उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

 

गौरतलब है कि 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक की वजह से 58 साल की उम्र में राजीव कपूर का निधन हो गया। उनके भाई रणधीर कपूर ने जानकारी देते हुए बताया था राजीव कपूर को हार्ट अटैक आने पर तुरंत उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थे। जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

Content Writer

Bhawna sharma