TV एक्टर राजीव पॉल भी हुए कोरोना पॉजिटिव, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रेमडेसिविर दवा से शुरू हुआ इलाज

punjabkesari.in Thursday, May 13, 2021 - 04:11 PM (IST)

ग्लैमर वर्ल्ड पर भी कोरोना का प्रकोर जारी हैं। अब टीवी के मशहूर शो 'ससुराल सिमर का 2' फेम एक्टर राजीव पॉल भी कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। लगातार बुखार की वजह से वह कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद राजीव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।
 

इंस्टाग्राम पर राजीव ने अपनी एक फोटो पर 'हॉस्पिटलाइज्ड' स्टैंप लगा फोटो शेयर कर लिखा कि ‘हालात बेकाबू होने से पहले या जब चीजें हाथों से बाहर जा रहीं हो तो उन्हें सही हाथों में सौंप देना बेहतर होता है। मेरा बुखार कम नहीं हो रहा था, इसलिए मैंने खुद को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
 

यहां पर काबिल मैनेजमेंट और डॉक्टर्स के हाथों में मेरा इलाज रेमडेसिविर और दूसरी दवाओं के साथ शुरू हुआ। ये करने के लिए राखी पॉल शुक्रिया और सतीश कौशिक जी शुक्रिया मुझे यहां आने के लिए समझाने की खातिर'। 
 

 वहीं राजीव पॉल के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने जल्द ठीक होने की कामना की है। टीवी एक्टर अनूप सोनी ने लिखा ‘Get Well Soon’। श्रुति उल्फत ने लिखा 'speedy recovery rajeev'। वहीं इसके अलावा कई सेलेब्स ने उन्हें जल्दी ठीक होने के लिए विश किया है। 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajev Paul (@rajevpaul)

Content Writer

Anu Malhotra