राजस्थान सरकार ने महिलाओं को दी सौगात, इस दिन कर पाएंगी बसों में फ्री सफर

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 06:26 PM (IST)

8 मार्च को होली तो है ही साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है। ऐसे मौके पर महिलाओं को एक बड़ा तोहफा मिला है। लगभग 3.5 करोड़ महिलाएं चाहें तो 8 मार्च को बसों में फ्री सफर कर सकती हैं। उन्हें टिकट के लिए एक भी पैसा नहीं देना होगा। यह ऑफर केवल राजस्थान में है।  रोडवेज प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि राज्य में महिलाएं राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में फ्री सफर कर सकेंगी।

बता दें कि राजस्‍थान में महिलाओं की आबादी करीब 3.5 करोड़ है। फ्री सफर की सुविधा 7 मार्च रात 12 बजे से मिलेगी और 8 मार्च रात 11.59 बजे तक जनरेट होने वाली टिकटों पर मिलेगा। फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा।

अगर कोई महिला राजस्थान से दिल्ली, आगरा, मथुरा या दूसरे राज्यों के शहरों में जाती है तो उसे राज्य की सीमा तक किराया नहीं देना होगा। उसके आगे का किराया महिला से लिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकारी खजाने पर इससे लगभग 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा।

1 अप्रैल से किराया होगा आधा

राजस्थान सरकार ने रोडवेज बसों का किराया आधा करके महिलाओं को राहत देने का ऐलान किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। प्रदेश में 1 अप्रैल से महिलाओं को रोडवेस बसों में आधा रिराया देना होगा। सीएम गहलोत ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से राजस्थान में महिलाओं को रोडवेज रिराया आधा होगा जाएगा।

इसके साथ ही विशेष श्रेणी की बसों में 30 प्रतिशत किराए की छूट भी बरकरार रहेगी। उन्होनें कहा कि राजस्थान सरकार महिलाओं का स्म्मान और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और ये फैसला प्रदेश की बेटियों, बहनों और माताओं को समर्पित हैं। सरकार द्वारा इसकी घोषण बजट में की गई थी। 

Content Editor

Charanjeet Kaur