श्वेता तिवारी के पहले पति ने बेटी पलक के लिए उठाया ये कदम, एक्ट्रेस को नहीं कोई ऐतराज

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 06:32 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ किसी से छुपी नहीं है। श्वेता ने दो शादियां की लेकिन दोनों ही नाकामयाब रही। पहले पति राजा चौधरी पर श्वेता ने घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों का रिश्ता तलाक के साथ खत्म हो गया और बेटी पलक की कस्टडी श्वेता को मिल गई। पति-पत्नी का प्यार तो खत्म हो गया लेकिन एक पिता और बेटी का रिश्ता अभी भी कायम है। जिसके लिए राजा चौधरी मुंबई वापिस आ गए हैं। 

खबरों के मुताबिक राजा चौधरी मुंबई में घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी काम की तलाश भी जारी है। एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने कहा कि उनके पास मुंबई में पहले से ही एक घर है। इसलिए रहने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं आएगी लेकिन घर चलाने के लिए काम की जरुरत है। जिसकी तलाश वो कर रहे हैं। राजा ने कहा कि वो एक्टिंग के लिए अपनी बॉडी पर भी काम कर रहे हैं। वहीं वे टीवी, फिल्म और वेब सीरीज के लिए ऑडिशन भी दे रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raja Chaudhary (@rajachaudhary)

 

दरअसल, 13 साल बाद राजा चौधरी ने मार्च महीने में अपनी बेटी पलक से मुलाकात की थी। राजा ने अपने जन्मदिन पर पलक को अपने हाथ से बना खाना भी खिलाया था। वहीं राजा का कहना है कि तभी उन्हें एहसास हुआ कि वो अपनी बेटी को कितना याद करते थे। अपने बेटी के साथ समय बिताने के लिए वह मुंबई में शिफ्ट हो रहे हैं ताकि वे जब चाहे पलक से मिल सके। इस बात से श्वेता तिवारी को भी कोई दिक्कत नहीं है। 

बता दें कोर्ट ने हाल ही में श्वेता तिवारी को फेक साइन मामले में जमानत दे दी है। श्वेता पर उनके दूसरे पति अभिनव कोहली ने आरोप लगाते हुए कहा था कि एक्ट्रेस ने बेटे रियांश के यूके का वीजा अप्लाई करने के लिए उनके फेक साइन किए हैं। जिसके बाद उन्होंने श्वेता तिवारी के खिलाफ 1 मार्च को धारा 467, 468, 417, 418, 463 और 465 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं अब इस मामले से श्वेता को राहत मिल गई है। 

Content Writer

Bhawna sharma