राज कुंद्रा ने शेयर किया मजेदार मीम, बताया करवा चौथ व्रत खोलते समय क्या सोचती हैं औरतें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 06:13 PM (IST)

करवाचौथ का त्योहार महिलाएं धूमधाम से मना रही हैं। इस दिन हर एक महिला ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। इस त्योहार को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं अपने पति के नाम की मेंहदी लगवाती हैं और रात को पति का चेहरे देख कर ही चांद निकलने पर व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ वाले दिन महिलाओं के लिए बहुत से मीम भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक मीम शेयर किया है राज कुंद्रा ने।

राज कुंद्रा ने शेयर किया मीम 

राज कुंद्रा ने अपने 11 वें करवाचौथ पर इंस्टाग्राम पर एक मीम साझा किया है।  जिसमें राज कुंद्रा ने बताया कि महिलाएं व्रत खोलते समय असल में क्या सोचती हैं। राज कुंद्रा द्वारा शेयर किया गया मीम अब जमकर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। 

राज कुंद्रा ने बताया करवा चौथ पर महिलाएं क्या सोचती हैं 

दरअसल शेयर की गई फोटो में राज कुंद्रा ने लिखा ,' पुरुष सोचते हैं कि महिलाएं छलनी से उन्हें देख रही हैं। ' दूसरी तरफ नजर आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा का चेहरा देख रही हैं, लेकिन उसमें उनके पति के चेहरे की जगह वड़ा पाव नजर आ रहा है। इसके नीचे लिखा था असल में महिलाएं यही सोच रही होती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

To all you wonderful ladies out there and the caring men wishing you a Happy Karva Chauth. Make sure you drink plenty of water to see you through the day. Men try fasting with your wife it saves you from their hanger spells 😅 brings equality and above all increases the Love ❤️ 11 years and fasting 😇🧿! #Love #gratitude #wife #karvachauth #rajfuntra

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on Nov 3, 2020 at 4:14pm PST

इस तस्वीर को शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा  ,' सभी महिलाओं और देखभाल करने वाले पुरुषों को करवाचौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं। पुरुष भी महिलाओं को उनकी भूख से बचाने के लिए उनके साथ व्रत करते हैं। यह समानता लाती है और इससे प्यार भी बढ़ता है। व्रत रखते हुए 11 साल हो गए।'

Content Writer

Janvi Bithal