राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 09:49 AM (IST)

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कृष्णा राज कपूर 87 वर्ष की थीं। 
 

कृष्णा राज कपूर के निधन की जानकारी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्विटर पर शोक संदेश के साथ दी। रवीना ने ट्वीट कर लिखा, 'कपूर परिवार के साथ हमारी संवेदना है। एक युग का अंत हुआ। भगवान आपको हिम्मत दे और आत्मा को शांति दे।'

 


कहा जा रहा है कि पिछले काफी समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और वह हॉस्पिटल में भर्ती थी। 

बता दें कि साल 1946 में राज कपूर ने कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं। 

 

Content Writer

Priya dhir