शरीर में खून की कमी दूर करेगी किशमिश, जानिए कैसे करना है सेवन?

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 07:25 PM (IST)

किशमिश एक तरह का ड्राई फ्रूट है जो अंगूरों को सुखाकर तैयार किया जाता है। ये खाने में जितनी स्वादिष्ट होते हैं, उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। किशमिश में मौजूद आयरन, पोटाशियम और फाइबर आपकी सेहत के लिए बहुत जरुरी हैं। इनके सेवन से आपका पाचन तंत्र और हड्डियां मजबूत बनती हैं। दिखने में भले किशमिश बहुत छोटी सी चीज हैं मगर इसके ढेरों फायदे जानकर आप जरुर हैरान रह जाएंगे... तो चलिए पता करते हैं इस छोटी से किशमिश के ढेरों फायदे..

किशमिश का पानी

किशमिश का पानी शरीर में रक्त संचार को बेहतर करता है। इसके सेवन से पेट की आंतड़ियां मजबूत बनती हैं। ऐसे में जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है, उन्हें किशमिश के पानी का जरुर सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से आप कब्ज, एनीमिया और पेट दर्द जैसी परेशानियों से बचे रहते हैं।

पानी बनाने का तरीका

किशमिश का पानी बनाने के लिए हर रात सोने से पहले 10-12 किशमिश के दाने आधा गिलास पानी में भिगो दें। गिलास कांच का ही होना चाहिए। सुबह ब्रश करने के बाद चौकड़ी लगाकर बेड पर बैठ जाएं और किशमिश के दानों को अच्छी तरह चबा-चबाकर खाएं। उसके बाद बचा हुआ पानी भी पी लें।

कैंसर से बचाव

किशमिश के निरंतर सेवन से आप कैंसर जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं। खासतौर पर किशमिश का सेवन आपको हड्डियों के कैंसर से बचाता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

एसिडिटी

आजकल एसिडिटी एक आम समस्या बनती जा रही है। जिसकी खास वजह हमारा गलत खान-पान है। सबसे पहले तो बाहर का खाना जितना हो सके कम खाएं। अगर इसके बावजूद आपको एसिडिटी रहती है तो रोज सुबह शाम पानी में भीगी हुईं 5 से 6 किशमिश का सेवन जरुर करें। इससे आपको काफी हद तक आराम महसूस होगा।

दांतो के लिए फायदेमंद

किशमिश में मौजूद ओलीनोलिक एसिड तत्व दांतों को मजबूती देता है। लंबी उम्र तक दांत टूटने, दांत में दर्द और कैविटीज जैसी परेशानियों से बचने के लिए रोजाना किशमिश का सेवन करें। यह दांतों को जड़ से मजबूत बनाने में आपकी मदद करती है। 

Content Writer

Harpreet