Rahul-Disha की संगीत सेरेमनी में पहुंचे BB की कंटेस्टेंट्स, राखी के आगे फीकी पड़ी रश्मि और आर्शी

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 12:46 PM (IST)

बिग बॉस फेम एक्टर राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी के बाद संगीत सेरेमनी का फंक्शन रखा गया। जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे खासकर बिग बॉस कंटेस्टेंट।संगीत सेरेमनी में दिशा ने ब्लू कलर का शिमरी लहंगा कैरी किया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, शिमरी आईशैडो के साथ कंप्लीट किया था। वहीं हाथों में लाल चूड़ा, मेहंदी, गले का नेकलेस उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

एक्ट्रेस रश्मि देसाई ट्रेडीशनल लुक में पार्टी में पहुंची। अपने आउटफिट के साथ उन्होंने सिल्वर Clutch कैरी किया था। लोगों को रश्मि का आउटफिट तो ठीक लगा लेकिन मेकअप नहीं। एक यूजर ने लिखा बहुत सस्ता मेकअप किया है...एक ने लिखा कितनी मोटी होती जा रही है यह... 

अर्शी खान पिंक कलर के लहंगे में दिखी, जिसके साथ उन्होंने गले में नेकलेस पहना था। फैंस को अर्शी का लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। अर्शी का मेकअप कुछ ज्यादा ही ओवर था।

वहीं राखी सावंत अपने भाई विकास गुप्ता के साथ संगीत सेरेमनी में पहुंची। राखी ने भी लहंगा पहना था लेकिन अर्शी और रश्मि से ज्यादा लोगों ने राखी के आउटफिट और मेकअप को पसंद किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Writer

Priya dhir