राहुल वैद्य ने सुनाया अपनी फर्स्ट नाइट का किस्सा, बोले- रात को 3 बजे कमरे में घुसे लोग

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 02:21 PM (IST)

बिग बाॅस 14 फेम राहुल वैद्य 16 जुलाई को अपने गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा परमार संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। राहुल के फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। वहीं शादी के अगले दिन कपल ने अपने परिवार और दोस्तों संग समय बिताया। इस दौरान एक फैमिली टाइम सेशन रखा गया। जहां राहुल ने सभी के सामने शादी के बाद अपनी फर्स्ट नाइट का किस्सा सुनाया। जिसे सुन दिशा शर्म से लाल हो गई।

राहुल के फैन पेज ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राहुल अपनी फर्स्ट नाइट का किस्सा सुनाते हुए बोल रहे हैं, 'मेरे दो कजिन मेरे साथ पार्टी कर रहे थे तो मैंने कहा मेरे साथ रूम में आ जाओ। पता नहीं क्या हुआ रात को 3 बजे यह और मेरे मनोज मामा मेरे कमरे में आ गए। मेरी फर्स्ट नाइट हो रही है और मेरी बीवी मुझसे पूछती है कि हमारे रूम में और भी कोई है क्या। मैंने कहा- हां है। यह लेजेंडरी लोग ऐसे हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝙍𝘼𝙃𝙐𝙇 𝙑𝘼𝙄𝘿𝙔𝘼 𝙒𝙊𝙍𝙇𝘿 𝙒𝙄𝘿𝙀 👑 (@rahulvaidya_worldwide)

 

राहुल आगे कहते हैं, 'इसके बाद सुबह 8 बजे मेरे रूम आकर पूछते हैं कि तू सो रहा है क्या। मैंने कहा हां सो रहा हूं। उन्होंने मुझे कहा कि मैं जैकेट लेने आया हूं। तो मामा 12 बजे भी जैकेट लिया जा सकता था पर धन्यवाद 8 बजे आकर मेरी नींद खराब करने के लिए। राहुल के इस खुलासे के बाद वहां मौजूद सभी लोग खूब हंसते हैं।' 

बता दें हाल ही में शादी के बाद राहुल और दिशा ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। जहां बिग बाॅस के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए। इस दौरान ने ब्लू कलर का शिमरी लहंगा कैरी किया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, शिमरी आईशैडो के साथ कंप्लीट किया था। वहीं हाथों में लाल चूड़ा, मेहंदी, गले का नेकलेस उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

Content Writer

Bhawna sharma