राहुल रॉय घर तो पहुंच गए लेकिन अब यहां होगा उनका इलाज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 03:40 PM (IST)

फिल्म 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल राॅय को शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अब राहुल की सेहत में पहले से काफी सुधार है। इसके साथ ही एक्टर को अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता ने दी है। 

घर लौटे राहुल राॅय

नितिन कुमार ने बताया कि डाॅक्टर ने राहुल राॅय को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। वह अपनी बहन पिया के साथ घर वापिस आ गए हैं। हालांकि घर पर एक्टर का इलाज जारी रहेगा। 

राहुल कराॅय की कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आई थी जिसमें वह अपनी बहन के साथ नजर आ रहे थे। इस वीडियो को राहुल राॅय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा था, 'मैं ठीक हो रहा हूं और मेरे सभी दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों को धन्यवाद जो मेरे लिए इतना प्यार और प्रार्थनाएं कर रहे हैं वे मेरे परिवार की तरह हैं। जल्द ही वापस आऊंगा।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

 

ब्रेन स्ट्रोक के बाद खबरें सामने आई थी राहुल के चेहरे का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ है। वहीं उनका दाहिना हाथ भी कमजोर हो गया है। मगर अब उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार है। गौरतलब है कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'एलएसी: लिव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान ब्रेन स्ट्रोक आने पर उन्हें पहले श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

Content Writer

Bhawna sharma