हाथरस जाते राहुल प्रियंका गिरफ्तार, धक्का-मुक्की में गिरे कांग्रेस नेता ने पूछा-देश में क्या सिर्फ म

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 06:24 PM (IST)

देश में इन दिनों हाथरस रेप कांड के कारण सबकी निगाहें नम हैं। देश का हर एक नागरिक आज पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहा है। लोगों में इतना गुस्सा है कि उन्होंने इस घटना के बाद सिस्टम पर कईं तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं इस घटना पर कहीं न कहीं सिसायत भी शुरू हो गई है। 

यूपी पुलिस ने राहुल को किया गिरफ्तार

वहीं आपको बता दें कि हाथरस जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जी हां राहुल गांधी को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है। खबरों की मानें तो राहुल गांधी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ पीड़ित परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से हाथरस के लिए निकले हालांकि ग्रेडर नोएडा में उनके काफिले को वहीं रोक दिया गया। काफिला रोकने के बाद भी राहुल गांधी नहीं रूके और वह पैदल ही आगे चलते गए। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राहुल गांधी से कहा कि आपको आगे नहीं जाने देंगे, हम आपको अरेस्ट कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पीड़िता के परिवार से मिलने #Hathras जा रहे राहुल और प्रियंका हिरासत में, यूपी पुलिस ले गई F-1 गेस्टहाउस #hathras #hathrascase #rahulgandhi #priyankagandhi

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Oct 1, 2020 at 3:57am PDT

राहुल गांधी ने लगाया धक्का मुक्की का आरोप

इस पर राहुल गांधी बोले कि वह अकेले जाना चाह रहे हैं। इसपर पुलिस ने कहा कि आप को धारा 188 के तहत अरेस्ट कर रहा हूं। पुलिस ने कहा कि धारा 188 के तहत आप भीड़ के साथ नहीं जा सकते। खबरें ये भी आ रही हैं कि राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की की गई और वह गिर पड़े। खबरें यह भी हैं कि उन्हें चोट भी लगी है। हालांकि राहुल गांधी ने पुलिस पर धक्का मुक्की के आरोप भी लगाए हैं। 

राहुल बोले - देश में क्या सिर्फ मोदी जी चल सकते हैं?

इस घटना के दौरान जब राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की की गई तो उन्होंने कहा कि क्या देश में मोदी जी ही चल सकते हैं। क्या कोई आम आदमी बन कर नहीं चल सकता है। 

Content Writer

Janvi Bithal